{"_id":"594424b84f1c1bba5e8b47fa","slug":"141497638072-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के हमले में हुई ट्रक ड्राइवर की मौत, खलासी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों के हमले में हुई ट्रक ड्राइवर की मौत, खलासी घायल
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को पीटकर मार डाला
-गिट्टी लेकर इलाहाबाद से बलरामपुर आ रहा था ट्रक
खलासी भी गंभीररूप से घायल
-प्रतापगढ़ में ट्रक पंक्चर होने पर बदमाशों ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
रमईडीह-बलरामपुर। इलाहाबाद से गिट्टी लेकर बलरामपुर आ रहे ट्रक ड्राइवर व उसके साथियों पर मध्यरात्रि अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों की पिटाई से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई तथा खलासी घायल हो गया। घटना प्रतापगढ़ जिले में हाईवे पर हुई। परिवारीजनों का आरोप है कि बदमाशों ने हमला लूट की नीयत से किया था।
बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी ट्रक के खलासी अवधराम ने बताया कि गुरुवार रात हम लोग इलाहाबाद से गिट्टी लेकर बलरामपुर आ रहे थे। एक ही मालिक की दो ट्रकें आगे पीछे थीं। रात करीब एक बजे प्रतापगढ़ जिले में एक ट्रक का टायर पंक्चर हो गया। ट्रक ड्राइवर ऋषिकेश की मदद करने के लिए अवधराम तथा उनकी गाड़ी के चालक जालिम (47) उतर गए। यह लोग ट्रक का अगला पहिया खोल रहे थे कि इसी बीच करीब 8 की संख्या में बदमाशों ने इन लोगों पर हमला बोल दिया। बदमाश सभी लोगों का हाथ बांधकर सड़क से दूर खेतों की तरफ ले गए तथा सबका मोबाइल भी छीन लिया। बदमाशों ने इन लोगों को जमकर मारापीट और रुपया पैसा छीनकर फरार हो गए। घटना में जालिम, अवधराम, ऋषिकेश व सुनीला घायल हो गए। जालिम को गंभीर हालत में इलाज के लिए साथियों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जालिम को लखनऊ रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में जालिम की मौत हो गई। जिसके बाद सभी मृतक का शव लेकर घर चले आए हैं। मृतक की पत्नी प्रेमा ने बताया कि उनके पति 20 साल से ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। पति की मौत से परिवार पर गमो का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।