{"_id":"596b917a4f1c1ba74c8b4568","slug":"131500221818-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने सभासद को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने सभासद को रौंदा, मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रक ने सभासद को रौंदा, मौत
-मदरसा जाते समय रास्ते में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
उतरौला-बलरामपुर। बाइक से मदरसा जा रहे सभासद को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में सभासद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद उतरौला वार्ड नंबर-24 पटेलनगर के सभासद रिजवान (32) गायडीह गांव स्थित मदरसे में आधुनिक शिक्षक थे। रविवार को रिजवान बाइक से अपने मदरसे में जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने रास्ते में मैनहा पुल के पास रिजवान को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही रिजवान की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि करीब 6 माह पूर्व ही रिजवान की शादी हुई थी। रिजवान के बड़े भाई इरफान की करीब 15 वर्ष पूर्व राजाबाजार में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। रिजवान ही परिवार के भरण पोषण का सहारा थे। कोतवाल उतरौला अभिषेक सिरोही ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिजवान की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।