फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   मार्ग दुर्घटना में दो की हुई मौत

मार्ग दुर्घटना में दो की हुई मौत

Thu, 31 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में दो की हुई मौत
सड़क हादसों में दो की जान गई
विज्ञापन



बलरामपुर। सादुल्लाहनगर, पेहर बाजार व गैसड़ी थाना क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।


सादुल्लाहनगर के अलादीनपुर निवासी इरफान अपनी ममेरी बहन शाहजहां पत्नी फकीर मोहम्मद के साथ गुरुवार को निकाह के लिए लड़की देखने अमघटी गांव गए थे।


वहां से लौटते समय सादुल्लाहनगर-मनकापुर मार्ग पर इलाहीशाह बाबा मजार के पास ईंट से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।


हादसे में 40 वर्षीय नूरजहां बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस से नूरजहां को सीएचसी सादुल्लाहनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने नूरजहां को मृत घोषित कर दिया।


थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली है। चालक की तलाश की जा रही है।


रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के छपिया बाजार निवासी सुभाष गुप्ता (24) बुधवार रात हुसैनाबाद से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर मंगुरहवा गांव के पास गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन



हादसे में घायल सुभाष को निजी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा के एक निजी अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नथुनिया मोड़ के पास गत्ते से लदा ट्रक सामने से आ रही बस से टक्कर बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। तुलसीपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed