फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   नौकरी के नाम पर बेरोजगार से की तीन लाख की ठगी

नौकरी के नाम पर बेरोजगार से की तीन लाख की ठगी

Fri, 08 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर बेरोजगार से की तीन लाख की ठगी
नौकरी के नाम पर बेरोजगार से की तीन लाख की ठगी
विज्ञापन


बलरामपुर। घर में पूजा पाठ करवाने वाले पंडित ने ही यजमान से नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। तीन साल बाद भी नौकरी दिलाने और न ही रुपया वापस करने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ती न लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

तहरीर में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केरावगढ़ निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनके घर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बिनोहनी निवासी उमानाथ मिश्रा पूजापाठ व कर्मकांड आदि का काम करवाते थे। इसी बीच राघवेन्द्र ने उमानाथ को अपनी बेरोजगारी की बात बताई। 8 जनवरी 2014 को उमानाथ ने फोन पर राघवेन्द्र को बताया कि सरकारी नौकरी की बात पक्की हो गई है।
विज्ञापन


तीन लाख रुपए लगेंगे जल्दी व्यवस्था करें तो एक सप्ताह में नौकरी मिल जाएगी। नौकरी की तलाश में परेशान राघवेन्द्र ने बैंक से कर्ज लेकर तीन लाख रुपये उमानाथ को दे दिए। नौकरी न मिलने पर जब पीड़ित करीब तीन साल बाद 4 दिसम्बर 2017 को उमानाथ के घर अपना पैसा वापस मांगने पहुंचा तो उमानाथ व उनके बेटे अनिल व समय प्रसाद ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली है। थानाध्यक्ष देहात संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उमानाथ मिश्र, अनिल व समय प्रसाद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed