{"_id":"5942c5064f1c1bb6778b4600","slug":"11497548038-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों के गोलमाल का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों के गोलमाल का आरोप
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों का गोलमाल
- ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान पर आरोप लगा बीडीओ से की शिकायत
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। रेहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरिया इनायत के प्रधान ने पूर्व प्रधान पर शौचालयों के निर्माण में लाखों रुपये के गोलमाल का आरोप लगाते हुए बीडीओ से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
बीडीओ से की गई शिकायत में ग्राम प्रधान देवानंद तिवारी ने कहा कि वर्ष 2015-16 में गांव में कुल 148 शौचालय निर्माण का पैसा निकाला गया है। इनमें से 47 लाभार्थी ऐसे हैं जो या तो मृतक हैं या फिर इनके नाम से फर्जीवाड़ा कर पैसा निकालकर हड़पा गया है। प्रधान ने शिकायत में कहा है कि शौचालय लाभार्थियों में कल्लू व राजेंद्र ऐसे हैं जिनकी मौत करीब चार वर्ष पहले हो चुकी है। इनके नाम से भी फर्जी आईडी बनाकर पैसा निकाला गया है। इसके अलावा कृष तिवारी, झिन्ने शर्मा, राम तेज शर्मा, कम्मल प्रसाद, हसन मोहम्मद, अर्जुन प्रसाद, तरुण तिवारी, बृजनंदन, सर्वेश, अजमल, जुम्मल, रामहेरन, सोमना, लल्लन आदि के नाम से फर्जीवाड़ा करके पैसा निकाला गया है। इन लोगों के यहां न तो शौचालय बना है और न ही इन्हें शौचालय का पैसा मिला है। ग्राम प्रधान ने बीडीओ से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सरकारी धन की रिकवरी कराने की मांग की है। बीडीओ रेहरा बाजार रामाश्रय सिंह ने बताया कि, मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों से ब्याज सहित सरकारी धन की रिकवरी की जाएगी।
मनकापुर के कैमी गांव की तत्कालीन ग्राम प्रधान गीता यादव ने इस जांच को राजनीति से प्रेरित बताया है। गीता का कहना है कि पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर विपक्षी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कोई घपला नहीं किया है। वहीं, इस मामले में दोषी ठहराई गईं पंचायत सचिव प्रेमा सिंह की मौत हो चुकी है।