फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   नुकीले हथियार से गोदा, युवक की मौत

नुकीले हथियार से गोदा, युवक की मौत

Fri, 16 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नुकीले हथियार से गोदा, युवक की मौत
तगादा करने पर नुकीले हथियार से गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन

बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गदाखव्वा गांव में गुरुवार को दूध के 20 हजार रुपये बकाए का तगादा करने गए युवक की नुकीले हथियारों से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर तुलसीपुर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को उनका भाई रामभवन (35) गधाखव्वा गांव निवासी ठुनई के घर पर दूध के 20 हजार रुपये बकाए का तगादा करने गया था।
विज्ञापन


जहां ठुनई, उसके भाई व एक अन्य ने रामभवन पर नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल रामभवन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों से खबर पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजय कुमार ने ठुनई सहित तीन लोगों के खिलाफ तुलसीपुर थाने में तहरीर दी है।


प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई विजय कुमार की तहरीर पर ठुनई, उसके भाई व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed