{"_id":"627805fb954a9864c62fc720","slug":"crime-police-balrampur-news-lko629680969","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के जिला संयुक्त अस्पताल में घायल चौकी प्रभारी का चल रहा इलाज।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के खखरेभारी गांव में हत्या के प्रयास व गैंगस्टर के मामले में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चौकी प्रभारी के पैर में चोट आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूरब टोला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील पाल अपने हमराही सिपाही मनीष पटेल आदि पुलिसकर्मियों के साथ खखरेभारी गांव में हत्या व गैंगस्टर के मामले में वांछित आरोपी छीटू और गामा को गिरफ्तार करने गए थे। पुलिस के पहुंचते ही दोनों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। चौकी प्रभारी ने जबरन दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दोनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इससे चौकी प्रभारी सुनील पाल के पैर में चोट आई। जबकि सिपाही मनीष पटेल धारदार हथियार से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही थाने से और फोर्स पहुंच गई और आरोपियों का मकान चारों तरफ से घेरकर किसी तरह छीटू व गामा को गिरफ्तार किया गया।
नगर कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।