फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

बाजार से अचानक गायब हुआ युवक, लाश पेड़ से लटकी मिली

Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-10-बलरामपुर के सेमरी गांव के पास घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पश्चिम में संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम मैनहवा निवासी मिथलेश दुबे ने बुधवार को बताया कि उनके पिता की मृत्यु 12 दिन पूर्व हो गई थी। इसके चलते मुंबई में रहने वाला उनका भाई सरजू दुबे (30) पांच साल बाद घर आया था। मंगलवार की शाम दोनों भाई पिता की तेरहवीं भोज का सामान खरीदने महराजगंज बाजार गये थे। शाम करीब सात बजे सरजू अचानक बाजार से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो मिथलेश घर लौट आया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सेमरी गांव के पश्चिम में बबूल के पेड़ से बंधे फांसी के फंदे पर सरजू का शव लटका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर जाकर सरजू की पहचान की। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी या रंजिश नहीं है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed