फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   crime

धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Sat, 11 Jun 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
बलरामपुर। जरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हलौरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर पत्नी तथा बच्चों को अगवा करके जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर पत्नी व बच्चों को विपक्षियों के चंगुल से मुक्त कराने तथा मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दी गई तहरीर में युवक ने कहा कि गांव का ही एक मुस्लिम युवक उसकी पत्नी को रुपये-पैसे का लालच देकर बहला रहा था। गत 12 अप्रैल को वह अपने सहयोगी की मदद से युवक की पत्नी तथा दो बेटों व दो बेटियों को अगवा कर ले गया। युवक का आरोप है कि विपक्षी ने उसकी पत्नी व बच्चों को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटवा स्थित अपने सहयोगी के घर में बंधक बनाकर रखा है। युवक के मुताबिक उक्त स्थान का पता चलने पर छह जून को वो वहां गया और अपनी पत्नी व बच्चों को मुक्त करने को कहा तो विपक्षियों ने अभद्रता करते हुए धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन

युवक के मुताबिक विपक्षी उसकी पत्नी व बच्चों का धर्म परिवर्तन करा रहा है। पीड़ित ने एसपी से पत्नी तथा बच्चों को मुक्त कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने पीड़ित को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed