गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की 30 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। इसमें पूर्व विधायक का आवास, अस्पताल व उनके भाई मारूफ अनवर हाशमी की पेट्रोल पंप भी कुर्की में शामिल किया गया है। उतरौला एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है।
उतरौला एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने सीओ उदयराज सिंह, प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार जयदीप दूबे व सादुल्लाहनगर राज कुमार सरोज के साथ भारी सुरक्षा बलों को लेकर पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के संपत्ति की कुर्की की। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर पूर्व विधायक के अहिरौली की जमीन, उस पर बने पेट्रोल पंप, आवास व अस्पताल आदि की कुर्की की गई है। गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत 30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है, जिसमें पेट्रोल पंप, अस्पताल व आवास की संपत्ति शामिल है। संवाद