{"_id":"629e312d3e64345c086861fe","slug":"counseling-at-three-counters-from-today-balrampur-news-lko6340137148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन काउंटरों पर काउंसिलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन काउंटरों पर काउंसिलिंग आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में शामिल गृह जनपद जाने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैयार तीन काउंटरों पर तीन दिन तक शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच कर बनाई गई सूची 23 जून तक शासन को भेेजी जाएगी। गौरतलब है कि 68,500 शिक्षक भर्ती के हाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने उनके गृह जनपद में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सोमवार को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित हाई मेरिट वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग सात से नौ जून तक होगी। बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में तीन काउंटर तैयार करा दिए गए हैं। बीईओ तुलसीपुर अरुण कुमार वर्मा, बीईओ उतरौला सतीश कुमार व बीईओ मुख्यालय विनय कुमार की निगरानी में काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के अभिलेख जमा कराए जाएंगे।
काउंसिलिंग के दौरान सभी याचीगणों को अपना ऑनलाइन आवेदन, योजित वाद व पारित आदेश की हार्डकॉपी जमा करनी होगी। तीन दिन की काउंसिलिंग के बाद जिला स्तर पर 10 से 15 जून तक अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रारूप पर सभी याची को बेसिक शिक्षा कार्यालय से सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
23 जून तक अर्ह अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जिले से शासन को भेजी जाएगी। उस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद में स्थानांतरित करने के लिए 25 जून को कार्य मुक्त किया जाएगा। पटल सहायक खावर फारुकी, अनिल कुमार व रीतेश कुमार को काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के सभी अभिलेखों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिट याचिका में शामिल अभ्यर्थियों को ही अपने गृह जनपद में स्थानांतरित होने का लाभ मिल सकेगा।