फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   corona sempling in every village

जिले के सभी गांवों में कराएं सैंपलिंग: मंडलायुक्त

Fri, 10 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
corona sempling in every village
बलरामपुर। शासन स्तर से नामित जिले के नोडल अधिकारी/मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा महेंद्र कुमार ने शुक्रवार से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण शुरू कर दिया है। पहले दिन मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि उन्हें संचारी रोग नियंत्रण अभियान व कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए नोडल अफसर के रूप में नामित किया गया है। बाढ़ व बरसात के मौसम में सामान्यत: बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है। इन बीमारियों को रोकने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। डीएम कृष्णा करुणेश व सीडीओ अमनदीप डुली को दोनों अभियान की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

कहा कि जिले के सभी गांवों में कोविड 19 के संबंध में सैंपलिंग कराना अनिवार्य है। सभी लोग डब्ल्यूएचओ के फीडबैक पर कार्य करें तभी कोरोना वायरस के बढ़ते क्रम को तोड़ा जा सकता है। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह व ईओ नगर पालिका राकेश कुमार जायसवाल को तीन दिन तक बृहद रूप से सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह को स्वच्छ जल की उपलब्धता कराने की जिम्मेदारी सौंपी। कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक कोरोना वायरस सैंपलिंग किए जाने पर प्रशंसा की। जिले के हर गांव और नगर पालिका व पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सैंपलिंग कराने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंघल, डॉ. बीपी सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद, डीपीओ सत्येंद्र सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed