फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Corona infected women gave birth to daughter

कोरोना पीड़ित महिला ने दिया बेटी को जन्म

Mon, 31 Aug 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Corona infected women gave birth to daughter
कोरोना पीड़ित महिला ने दिया बेटी को जन्म
विज्ञापन

- जिला महिला अस्पताल में कोविड प्रोटोकाल के तहत कराया गया प्रसव
बलरामपुर। कोरोना संक्रमित एक महिला का सुरक्षित प्रसव जिला महिला अस्पताल में कराया गया है। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। सीएमओ ने इसे जिले के लिए एक उपलब्धि बताया है।

सदर ब्लॉक के ग्राम बिजलीपुर निवासिनी एक गर्भवती महिला की बीते दिनों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। गर्भवती महिला को इलाज के लिए कोविड हॉस्पिटल लेवल-1 में भर्ती कराया गया था। लेवल-1 अस्पताल के प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि सोमवार को गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला को आनन-फानन जिला महिला अस्पताल लगाया गया। अस्पताल के सर्जन डॉ. पीके मिश्र की देखरेख में कोविड प्रोटोकाल के तहत गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। सर्जन ने बताया कि महिला ने बेटी को जन्म दिया है जो पूरी तरह स्वस्थ है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित गर्भवती महिला के प्रसव का यह जिले में पहला केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed