{"_id":"61ed916fb72e682d4952e4f0","slug":"corona-balrampur-news-lko6147757184","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन न्यायालय कर्मी सहित 28 मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन न्यायालय कर्मी सहित 28 मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने के कारण कोरोना संक्रमण गांवों में तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन न्यायालय कर्मी सहित 28 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। 32 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या अब 223 हो गई है। संक्रमित मिले सभी व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। रविवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिला कोर्ट में कार्यरत तीन कर्मचारी व एसएसबी 9वीं वाहिनी का एक जवान पॉजिटिव पाया गया है। तुलसीपुर एरीगेशन विभाग व तुलसीपुर रेलवे स्टेशन का भी एक-एक कर्मचारी कोरोना पाजिटिव मिला है। गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम भोजपुर संतरी व गैसड़ी बाजार में दो-दो लोग पाजिटिव पाए गए हैं।
तुलसीपुर ब्लॉक के गनवरिया, बढ़वा, दयालीपुर व महराजगंज, बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा, नई बाजार, मोतीसागर व नई बस्ती, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कटवरिया, गोपालपुर व शक्ति स्मारक संस्थान, रेहरा बाजार ब्लॉक के ग्राम अधीनपुर व गोधरा, हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम कोड़री धना, पचपेड़वा ब्लॉक के ग्राम मधरहिया व पचपेड़वा बाजार तथा गोलाइपुर गैसड़ी व गेंड़वा उतरौला में एक-एक व्यक्तियों सहित जिले में कुल 28 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों की निगरानी की जा रही है।