फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CORONA

एसएसबी के सात जवान समेत 35 मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
CORONA
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने तथा लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एसएसबी के सात जवान समेत 35 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी संक्रमितों की निगरानी की जा रही है। मंगलवार को जिले में 27 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोविड-19 के प्रति लोगों की लापरवाही के चलते कोविड संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एसएसबी 9 वीं वाहिनी के सात जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। छितरपारा व कल्ला चौराहा देवरिया में 2-2, पिकौरा उतरौला, अमवा शिवपुरा, पिपरहवा, बलुहा चर्चरोड बलरामपुर, श्याम बिहार कालोनी, बलरामपुर नगर, रिजर्व पुलिस लाइन, साईडीह मदारा, नरायनपुर, गनवरिया तुलसीपुर, गांधीनगर उतरौला, सादुल्लाहनगर, खलवा, मटरा देवरिया रानीजोत, कटियामटरा, कोहरगड्डी कोडर, मस्जिदिया, आर्यनगर उतरौला, अधीनपुर रेहरा, ओड़ाझार, कालीथान, नौशहरा व सिविल लाइन में एक-एक समेत कुल 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 196 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed