{"_id":"61e6fcc3e911c701964d2e4f","slug":"corona-balrampur-news-lko614039268","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के सात जवान समेत 35 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के सात जवान समेत 35 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने तथा लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एसएसबी के सात जवान समेत 35 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी संक्रमितों की निगरानी की जा रही है। मंगलवार को जिले में 27 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कोविड-19 के प्रति लोगों की लापरवाही के चलते कोविड संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एसएसबी 9 वीं वाहिनी के सात जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। छितरपारा व कल्ला चौराहा देवरिया में 2-2, पिकौरा उतरौला, अमवा शिवपुरा, पिपरहवा, बलुहा चर्चरोड बलरामपुर, श्याम बिहार कालोनी, बलरामपुर नगर, रिजर्व पुलिस लाइन, साईडीह मदारा, नरायनपुर, गनवरिया तुलसीपुर, गांधीनगर उतरौला, सादुल्लाहनगर, खलवा, मटरा देवरिया रानीजोत, कटियामटरा, कोहरगड्डी कोडर, मस्जिदिया, आर्यनगर उतरौला, अधीनपुर रेहरा, ओड़ाझार, कालीथान, नौशहरा व सिविल लाइन में एक-एक समेत कुल 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 196 हो गई है।