{"_id":"64eb895d4020700ce50e08f7","slug":"cooperative-societies-will-strengthen-the-rural-economy-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2229-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी सहकारी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी सहकारी समितियां
Sun, 27 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार व अन्य
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन में रविवार को सहकारिता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सहकारी समितियों को मजबूत बनाने पर बल देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में एक सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के अध्यक्ष चंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही कई तरह के कार्य करेंगी। इनके जरिए बीज, उर्वरक, पेट्रोल पंप, सार्वजनिक वितरण की दुकानें व जनऔषधि केंद्रों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सहकारी समितियों में सदस्य बनाएं।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि एक सितंबर से भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए उन्हें भाजपा का सदस्य बनाएं। कार्यशाला में बृजेंद्र तिवारी, बहरैची गुप्ता, उमाशंकर त्रिपाठी व विश्राम सिंह सहित विभिन्न सहकारी साधन समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे।