फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   cook salary awaited

Balrampur News: रसोइयों का 2.90 करोड़ रुपये का मानदेय बकाया

Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
cook salary awaited
बलरामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में खाना बनाने वाली 4847 रसोइयों का 2.90 करोड़ रुपये मानदेय भुगतान न किए जाने के कारण बकाया है। मानदेय न मिलने के कारण रसोइया व उनके परिजनों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। रसोइया मानदेय पाने के लिए कार्यालय का चक्कर काट परेशानी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में खाना बनाने के लिए इन रसोइयों की तैनाती की है। उन्हें प्रतिमाह दो हजार रुपये का मानदेय मिलता है। रसोइया राजकिशोरी, लक्ष्मी व सुशीला ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र में अप्रैल, मई व जून महीने का मानदेय अबतक नहीं मिला है। इससे परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि सभी रसोइयों को मार्च 2023 तक के मानदेय का भुगतान हो चुका है। बजट मिलते ही सभी को नए सत्र के बकाया मानदेय का भी भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed