{"_id":"679bb4543bb312e047032c80","slug":"convocation-ceremony-at-arabic-college-on-6th-february-balrampur-news-c-99-1-brp1003-120260-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अरबी कॉलेज में दीक्षांत समारोह छह फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अरबी कॉलेज में दीक्षांत समारोह छह फरवरी को
Thu, 30 Jan 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर स्थित जामिया अरबिया अनवारूल कुरआन अरबी डिग्री कॉलेज का 59वां (दस्तार बंदी) दीक्षांत समारोह छह फरवरी को मनाया जाएगा। दीक्षांत समारोह का आयोजन मोहल्ला सराय फाटक स्थित बीबी बांदी साहिबा ईदगाह के मैदान में होगा। इसमें अरबी कॉलेज के 58 छात्रों को आलिम, हाफिज, कारी व फजीलत की डिग्री प्रदान की जाएगी।
जामिया अरबिया अनवारूल कुरआन अरबी डिग्री कालेज के प्रबंधक डॉ. इकबाल खां ने बताया कि दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अल जामियातुल अशर्फिया मुबारकपुर अरबी यूनिवर्सिटी के संरक्षक अजीज ए मिल्लत अब्दुल हफीज व यूनिवर्सिटी के शिक्षक मौलाना नईमुद्दीन शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता बस्ती जिले के मौलाना मुफ्ती मोहम्मद फारुख अलीमी, महराजगंज जिले के मौलाना शेर मोहम्मद व मशहूर शायरे इस्लाम समीर अहमद इलाहाबादी तकरीर करेंगे। काॅलेज के प्राचार्य मौलाना मुफ़्ती मसीह अहमद कादरी ने बताया कि समारोह में पांच छात्रों को फजीलत, चार को आलिम, 28 को हाफिज व 21 छात्रों को कारी की डिग्री प्रदान की जाएगी।