{"_id":"630cfc900a7b282661151b0a","slug":"control-the-smuggling-of-drugs-and-liquor-dm-balrampur-news-lko6458383181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स व शराब की तस्करी पर लगाएं अंकुश : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स व शराब की तस्करी पर लगाएं अंकुश : डीएम
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल सीमा पर ड्रग्स व शराब की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर अंकुश लगाएं। स्कूलों की 100 मीटर परिधि में पान व बीड़ी-सिगरेट बेचने वालों पर शिकंजा कसें। 31 अगस्त तक नशाखोरी के खिलाफ चलने वाले अभियान की डीएम ने समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए। एसडीएम व सीओ को हुक्का बार के संचालन पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया।
डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 31 अगस्त तक चलने वाले अभियान की समीक्षा की। कहा कि अवैध ड्रग्स व शराब से जुड़े सक्रिय व संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएं और संलिप्त लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में प्रभावी ढंग से पैरवी करके सजा दिलाएं। तीनों एसडीएम व सीओ हुक्का बार के संचालन पर प्रभावी रोक लगाएं।
डीआईओएस गोविंद राम व बीएसए कल्पना देवी को डीएम ने सभी विद्यालयों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए वाद-विवाद, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित कराने की जिम्मेदारी सौंपी। विद्यालय, ब्लॉक व जिला स्तर पर शामिल छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। गली-मोहल्लों व कस्बों में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर नशीली दवाओं के स्टॉक का मिलान करें। तीनों एसडीएम व सीओ भ्रमण कर विद्यालयों, इंटर व डिग्री कॉलेजों की 100 मीटर परिधि में पान, तंबाकू व बीड़ी-सिंगरेट की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अभिलाष, एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व तीनों एसडीएम व सीओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।