फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Control room operated for heatwave and fire prevention

Balrampur News: हीटवेव व आग से बचाव को लेकर कंट्रोल रूम संचालित

Wed, 09 Apr 2025 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Control room operated for heatwave and fire prevention
बलरामपुर। हीटवेव व आग की घटना से बचाव को लेकर कंट्रोल रूम संचालित करा दिया गया है। डीएम पवन अग्रवाल ने संबंधित विभागोंं के अधिकारियों के साथ बैठक करके समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को मदद मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन




डीएम ने राजस्व, अग्निशमन, स्वास्थ्य व विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम एक्टिव कर हेल्पलाइन नंबर जारी कराया है। बढ़ती गर्मी व संभावित अग्निकांड की घटनाओं को रोकने के लिए राजस्व, स्वास्थ्य, अग्निशमन व विद्युत विभाग के अधिकारियों को सतर्क करते हुए कंट्रोल रूम सक्रिय कराएं। अग्निशमन विभाग में आग बुझाने के लिए छह वाहन हैं। दाे वाहन सदर, दो वाहन तुलसीपुर, एक वाहन पचपेड़वा थाना व एक वाहन उतरौला तहसील में उपलब्ध है।
विज्ञापन




इन नंबरों पर करें कॉल



आग लगने पर जिला अग्निशमन अधिकारी के 9454418819, फायर स्टेशन सदर के 9454418820, फायर स्टेशन तुलसीपुर के 9454418821 व फायर स्टेशन उतरौला के 7839861626 के नंबरों पर संपर्क करें। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के इमरजेंसी नंबर 9170277336 व तहसील सदर के कंट्रोल रूम नंबर 8127731411, उतरौला के कंट्रोल रूम नंबर 7991441311 व 9454416061 और तुलसीपुर के कंट्रोल रूम नंबर 9454416070 या 8400696224 पर कॉल करें। विद्युत विभाग का जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 8382860173 व टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed