{"_id":"682f4425a23a19aee80215db","slug":"contract-workers-are-adamant-on-their-demands-boycott-continues-balrampur-news-c-99-1-brp1008-126571-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मांगों पर अड़े संविदा कर्मी, बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मांगों पर अड़े संविदा कर्मी, बहिष्कार जारी
विज्ञापन
बलरामपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते बिजलीकर्मी।-संवाद
-बलरामपुर। मांगाें को लेकर बिजली विभाग के संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, अमित गिरि, जिला मंत्री शिव कुमार पांडेय व जिला कोषाध्यक्ष नंद कुमार यादव ने कहा कि पावर कार्पोरेशन व सहयोगी निगमों की मनमानी के खिलाफ मंगलवार से 72 घंटे का सत्याग्रह आंदोलन जारी है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध नहीं किया जा रहा है। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मियों को मानक के अनुरूप तैनाती भी नहीं दी जा रही है। अकुशल कर्मचारियों से तकनीकी कार्य लिया जा रहा है। 55 वर्ष का हवाला देकर कार्य से हटाया जा रहा है। कर्मचारियों को बकाया मानदेय का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। बायोमीट्रिक हाजिरी का दबाव बनाया जा रहा है। घायल कर्मचारियों को इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है। ईपीएफ घोटाले की जांच नहीं कराई जा रही है।
धरने को रमेश चंद्र गौड़, आकाश गुप्ता, रूपम तिवारी, अमिरिका पांडेय, सुमित तिवारी, सुरेंद्र सिंह, बालकृष्ण वर्मा, मुकेश तिवारी व कुंवर आनंद सिंह आदि ने संबोधित कर आरपार की लड़ाई का एलान किया। कहा कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सभी बिजली घरों पर विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान बिजली विभाग के तमाम संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों को मनाने का हो रहा प्रयास
संविदा कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल को लेकर बिजली आपूर्ति के संबंध में पूरी तैयारी की गई है। सभी बिजली घरों पर एई व जेई को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। कहीं भी बिजली की गड़बड़ी होने पर तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। संविदा कर्मचारियों काे मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
-अजय सिंह, अधिशासी अभियंता