फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Contract of two absentee drivers terminated without notice

Balrampur News: बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे दो चालकों की संविदा समाप्त

Wed, 24 May 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 24 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Contract of two absentee drivers terminated without notice
बलरामपुर। स्थानीय रोडवेज में बिना सूचना के गायब रहना दो संविदा चालकों को महंगा पड़ गया । तीन माह से अनुपस्थित चल रहे दोनों चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। साथ ही दोनों चालकों की प्रतिभूति धनराशि भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि बलरामपुर डिपो में तैनात संविदा चालक राम मिलन पांच फरवरी से बिना सूचना के गायब हैं। इसी तरह संविदा चालक राजकुमार एक मार्च से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उन्होंने अनुपस्थित रहने की कोई सूचना नहीं दी है। दोनों चालक अपने कार्यों व कर्तव्यों में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। दोनों चालकों के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण रोडवेज डिपो के कार्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बसों के संचालन में असुविधा हो रही है। चालकों की कमी के चलते परिवहन विभाग के राजस्व में भी कमी आ रही है। परिवहन विभाग के हित को देखते हुए दोनों चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। चालकों की जमा प्रतिभूति धनराशि भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed