{"_id":"5e72500f8ebc3e7686484d8a","slug":"consumers-got-two-thousand-bills-without-connection-balrampur-news-lko514201985","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन उपभोक्ताओं को मिला दो हजार का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन उपभोक्ताओं को मिला दो हजार का बिल
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बिना कनेक्शन के तुलसीपुर ब्लॉक के लालबोझी गांव में कई के घर में बिना कनेक्शन के ही दो-दो हजार रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने मामले की डीएम से शिकायत कर जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीण द्वारिका प्रसाद, राजन, राजेश, अजय व तुलाराम आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके घरों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं किए गए है। बिना बिजली कनेक्शन के ही हम सभी को 2692-2692 रुपये का बिजली बिल का मैसेज भेजा गया है।
ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत एक वर्ष पहले बिजली के पोल लगाए गए थे। पोल पर अभी तक तार भी नहीं लगाए गए हैं। कार्यदायी संस्था फरार हो चुकी है। बिना तार लगाए ही ग्रामीणों के घरों में बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और अधूरे विद्युतीकरण को पूरा कराए जाने की मांग की है जिससे लोगों को प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ मिल सके। एसडीओ प्रेमचंद्र ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। शीघ्र ही सभी समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।