फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Construction of railway overbridge started with 99 crore rupees

Balrampur News: 99 करोड़ से शुरू हुआ रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण

Thu, 04 Sep 2025 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Construction of railway overbridge started with 99 crore rupees
बलरामपुर के तुलसीपुर में ओवरब्रिज के लिए भूमि पूजन करवाते विधायक कैलाश नाथ शुक्ला व अन्य ।-संवा
तुलसीपुर। देवीपाटन मंदिर मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। हरैया चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद शिलान्यास किया गया। 99.69 करोड़ से ओवरब्रिज का निर्माण होना है। इससे जिले के पांच लाख लोगों के साथ बहराइच और श्रावस्ती के लोगों की राह भी सुगम होगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला और अयोध्या से आए पंडित रामप्रकाश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। सेतु निगम अयोध्या के परियोजना प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि इस ओवरब्रिज की लंबाई 628 मीटर होगी और इसका निर्माण एल-आकार में किया जाएगा। यह पुल तहसील बाउंड्री से शुरू होकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए देवीपाटन रोड पर एक निजी लॉज तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

निर्माण 31 दिसंबर 2027 तक पूरा होना है। प्रयास होगा कि तय समय के भीतर ही निर्माण को पूरा कर लिया जाए। ओवरब्रिज के निर्माण से देवीपाटन मंदिर की राह तो आसान होगी, नगर में जाम की समस्या भी दूर हो जाएगी। इसके अलावा बहराइच व श्रावस्ती जाने की राह भी सुगम होगी। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि हरैया चौराहे पर सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे फाटक बंद होने पर तो घंटों तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। पुल बन जाने से न केवल तुलसीपुर कस्बा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, राम प्रसाद सिंह, विष्णुदेव गुप्ता, सेतु निगम के एई सीपी वर्मा, जेई विनोद सिंह, इंजीनियर आलोक शुक्ला, चंद्रभाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकोना पार्क बन रहा अवरोध, हटाने पर हुई चर्चा
ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए चौराहे पर स्थित तिकोना पार्क को हटाना पड़ेगा। इस विषय पर सेतु निगम के अधिकारियों ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे से चर्चा की। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

पीडब्ल्यूडी की ढिलाई से कार्य पर संकट
करीब छह महीने पहले पीडब्ल्यूडी को सर्विस लेन बनाने के लिए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और अन्य अवरोधों को हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन, अब तक कोई कार्यवाही न होने से निर्माण में देरी की आशंका जताई जा रही है। विभाग समय पर तैयारी पूरी कर दे, तो ओवरब्रिज का काम तेजी से शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed