{"_id":"5d9b71e38ebc3e01740f6db1","slug":"construction-of-anganwadi-center-not-completed-even-after-three-years-balrampur-news-lko4856897147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद भी पूरा नहीं हुआ आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद भी पूरा नहीं हुआ आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बदलपुर के मजरे छतुआपुर में तीन साल बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण अधूरा होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए डीएम से गुहार लगाई है।
डीएम को भेजे गए मांग पत्र में ग्रामवासी सूरजलाल, महावीर, अब्दुल अजीज, नियाज अहमद व नाथूराम आदि ने कहा है कि छतुआपुर गांव में वर्ष 2016-17 में ही आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरु हुआ था।
आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की दीवाल खड़ाकर छत भी डाल दिया गया है। छत पड़ने के बावजूद न तो भवन का प्लास्टर कराया गया और न फर्श ही बनवाई गई है। आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर कार्यदायी संस्था फरार हो गई है।
विज्ञापन
भवन का निर्माण कार्य पूरा न होने से आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन ग्रामीणों के घर से किया जा रहा है। निजी भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
इन लोगों ने जिलाधिकारी आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाए जाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर राजेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।