फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Construction in the flood zone of Suaon river banned

Balrampur News: सुआंव नदी के फ्लड जोन में निर्माण पर लगी रोक

Wed, 09 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Construction in the flood zone of Suaon river banned
बलरामपुर। सुआंव (सुभाषिनी) नदी के फ्लड जोन में निर्माण पर रोक लगा दी गई है। यह रोक राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) नई दिल्ली के आदेश पर लागू की गई है। अब नगर पालिका सीमा में सुआंव नदी के पास 200 मीटर और पालिका सीमा से बाहर 500 मीटर की दूरी पर ही निर्माण कार्य किया जा सकेगा।
विज्ञापन

डीएम पवन अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को डीएम ने बताया कि एनजीटी नई दिल्ली में ओरिजिनल एप्लीकेशन नंबर-433/2022 में पाटेश्वरी प्रसाद सिंह बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य के मामले में यह आदेश पारित किया गया है।
विज्ञापन

सुआंव नदी के कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण जब भी वर्षा होती है। नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो जाती है। जलस्तर बढ़ने से तटबंध न होने के कारण आसपास के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे भारी जनहानि और संपत्ति का नुकसान होता है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के अनुपालन में डीएम ने सुआंव नदी के फ्लड प्लेन जोन का निर्धारण कर दिया है। इस निर्धारित सीमा में अवैध निर्माण किए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


120 किमी लंबाई तक फैली नदी
सुआंव नदी बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद की सीमा पर स्थित ग्राम गोपियापुर से निकलती है और यह राप्ती नदी की प्रमुख सहायक नदी है। सुआंव नदी का बेसिन क्षेत्रफल 320.61 वर्ग किमी और इसकी लंबाई 120 किमी है। नदी जीरो से 94.5 किमी. तक ग्रामीण क्षेत्र, 94.5 से 100.6 किमी. तक शहरी क्षेत्र और 100.6 से 120 किमी तक फिर से ग्रामीण क्षेत्र में बहती है। यह नदी कई झीलों को जोड़ते हुए बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जनपद की सीमा पर स्थित ग्राम रसूलाबाद के पास राप्ती नदी में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed