फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congressmen did night stay in 101 Nyay Panchayats

101 न्याय पंचायतों में कांग्रेसजनों ने किया रात्रि प्रवास

Fri, 20 Aug 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congressmen did night stay in 101 Nyay Panchayats
बलरामपुर। जिले के 101 न्याय पंचायतों में कांग्रेसजनों ने रात्रि प्रवास किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस को श्रमदान के रूप में मनाया गया। गांवों में चौपाल लगाकर कांग्रेसजनों ने पार्टी की तरफ से देश के लिए दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। वर्तमान समय में भाजपा की सरकार में बढ़ती महंगाई व अराजकता के खिलाफ आम जनमानस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने तुलसीपुर विधानसभा के न्याय पंचायत साखीरेत के ग्राम पंचायत पटोहाकोट में, महासचिव विनय कुमार मिश्र ने सदर विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत प्रेमनगर के ग्राम धमौली, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलीखुर्द, अवधेश पाल सिंह ने लालबोझी के सेहरीवा, पूर्व सांसद चंद्रभाल मणि तिवारी ने हरैया सतघरवा न्याय पंचायत के ग्राम धर्मपुर, प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने रेहरा बाजार ब्लॉक के न्याय पंचायत सादुल्लाहनगर के साथ जिले के अन्य न्याय पंचायतों में भी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रात्रि प्रवास किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रवास में जय भारत अभियान व ग्राम स्वराज अभियान की याद ताजा की गई। देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए कांग्रेस सरकार बनाने में गांव के लोगों से मदद करने की अपील की गई। प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के निर्देशन में देश के 75वें आजादी दिवस पर गांव देश में बसता है थीम पर कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाकर समृद्ध भारत के योगदान में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रभातफेरी के साथ बापू के प्रियभजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम... आदि कार्यक्रम किए गए। घर-घर दस्तक देकर सभी से संवाद किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व गांव के सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed