फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress will fight elections on the issue of corruption, inflation and unemployment

भ्रष्टाचार, मंहगाई व महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Sun, 05 Dec 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congress will fight elections on the issue of corruption, inflation and unemployment
बलरामपुर के खम्हुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मौजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नरायन - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। पिछले 32 सालों में सपा, बसपा व भाजपा की सरकारों ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है उससे जनता ऊब चुकी है। जनता ने अब बदलाव का मन बना लिया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी और बहुमत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नरायन पटेल ने रविवार को नगर के खम्हुवा स्थित एक शादी घर में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुुए कहा कि जनता का विश्वास हासिल करने तथा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी लोग एकजुट होकर पूरी शक्ति के साथ जुट जायें।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यों तथा महंगाई, भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि से जनता को अवगत कराएं। कांग्रेस पार्टी व प्रियंका गांधी द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सचिव को भरोसा दिलाया कि जिले की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जी जान लगा देंगे। पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी।

बैठक को पूूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, प्रदेश सचिव चंद्र शेखर मिश्र, महिला जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही, विनय कुमार मिश्र, भुवन प्रताप सिंह, डा. इश्तियाक अहमद, जावेद अशरफ, दीपांकर सिंह व शिवलाल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed