फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Congress tighten the movement against the government

सरकार के खिलाफ आंदोलन को कांग्रेसियों ने कसी कमर

Sat, 02 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congress tighten the movement against the government
बलरामपुर में प्रदेश सचिव का मार्ल्यापण कर स्वागत करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व अन् - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के फरमान पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए जिले के कांग्रेसियों कमर कस ली है। प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी गुरमीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कांग्रेसियों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। विशिष्ट अतिथि व पूर्व विधायक/प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने भी आरपार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

स्थानीय नगर के एक होटल पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर आंदोलन की सभी रणनीति तैयार कर ली है। बैठक से पहले दोनों प्रदेश सचिवों का कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पांच से 15 नवंबर तक आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन के दौरान भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।
विज्ञापन

बैठक का संचालन महासचिव विनय कुमार मिश्र ने किया। बैठक को पूर्व विधायक अशफाक अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी सईद लासानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, प्रशांत पांडेय, उमाशंकर तिवारी, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह गौतम, राम पदारथ मिश्र, डॉ. राकेश त्रिपाठी, देवेंद्र पांडेय, राजेश पांडेय आदि ने संबोधित कर क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में अतिथियों को अवगत कराया। आंदोलन के दौरान इन सभी मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed