{"_id":"68b5c2ad44ceb78a490f7557","slug":"composite-school-sarai-khas-became-a-model-of-education-balrampur-news-c-99-1-brp1010-132472-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कंपोजिट विद्यालय सराय खास बना शिक्षा का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कंपोजिट विद्यालय सराय खास बना शिक्षा का मॉडल
विज्ञापन
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय सरायखास में टैबलेट से पढ़ाई करते विद्यार्थी ।-संवाद
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। सरकारी स्कूलों की पहचान अक्सर संसाधनों की कमी से जोड़ी जाती है, लेकिन कंपोजिट विद्यालय सराय खास ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। यह विद्यालय अब शिक्षा का ऐसा मॉडल बन गया है जहां, हर विद्यार्थी के पास बैठने के लिए बेंच है और पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा।
प्रधानाध्यापक भानु प्रकाश मिश्रा ने अपनी मेहनत और आपसी सहयोग से विद्यालय को नया स्वरूप दिया है। यहां विद्यार्थी टैबलेट और प्रोजेक्टर के जरिए पढ़ाई करते हैं। नक्षत्रशाला और लैपटॉप जैसी आधुनिक सुविधाओं ने बच्चों की पढ़ाई को आसान और रोचक बना दिया है। वर्ष 2018 में जब भानु प्रकाश मिश्रा ने कार्यभार संभाला था, तब विद्यालय में केवल 218 छात्र थे। बेहतर शिक्षण पद्धति और संसाधनों की उपलब्धता के कारण आज नामांकन बढ़कर 370 तक पहुंच गया है। विद्यालय के छात्र अब प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। अब तक चार छात्रों का चयन राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में, एक विद्यार्थी का जिला स्तरीय आविष्कार प्रतियोगिता और दो का स्पेल बी प्रतियोगिता में हो चुका है।
मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार, लोगों ने प्रयास को सराहा
शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रधानाचार्य भानु प्रकाश मिश्रा का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय की प्रगति में शिक्षक बिंदू मौर्या, मुकेश वर्मा, अमित त्रिपाठी और मुकेश पांडेय का भी सराहनीय योगदान रहा है। वहीं ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान और ग्राम प्रधान गंगाराम वर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। कहा कि सराय खास पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है।