{"_id":"61e45c8899cc8927c04640fa","slug":"cold-balrampur-news-lko6137657198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर में अलाव तापकर ठंड से बचने का प्रयास करते लोग।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोहरे, बदली तथा गलन भरी हवाओं से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सीजन का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने के लिए विवश हो गए। ठंड में गरीबों का सबसे बुरा हाल है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
दलहनी, तिलहनी तथा आलू के फसल में पाला लगने की आशंका काफी बढ़ गई है। दिन में सूर्य देवता के दर्शन बिल्कुल नहीं हुए। पूरे दिन आसमान में बादल व धुंध छाई रही। हवा की एक्यूआई भी 298 रही जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। घने कोहरे से वाहन रेंगते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने तथा दलहनी, तिलहनी व आलू की फसल की पत्तियों पर सूखी राख का छिड़काव करने की सलाह दी है।
ठंड के बढ़ते प्रकोप के संबंध में एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि नगरों के सभी सार्वजनिक स्थलों पर निकाय प्रशासन को तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम को अलाव जलवाने तथा जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का निर्देश दिया है।