फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Cobra found in BDO office, panic spread

Balrampur News: बीडीओ कार्यालय में निकला कोबरा, दहशत

Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cobra found in BDO office, panic spread
फोटो-7-बीडीओ कार्यालय से सांप पकड़कर ले जाता सपेरा ।-संवाद - फोटो : अंशु बघेल का फाइल फोटो
बलरामपुर। सदर विकास खंड कार्यालय में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय परिसर में एक जहरीला कोबरा दिखाई दिया। सांप को देखते ही सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल बीडीओ संजय कुमार को दी। उन्होंने वन विभाग को सूचना देकर रेस्क्यू टीम भेजने का अनुरोध किया, लेकिन काफी देर तक विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए निजी सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर कर्मचारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


घटना के दौरान एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। बरसात के मौसम में सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कर्मचारियों ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ वन विभाग से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed