{"_id":"680126a5f87b9d25d10d7330","slug":"clinic-running-without-registration-sealed-balrampur-news-c-99-1-brp1003-124451-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक सील
विज्ञापन
बलरामपुर के जूड़ीकुइयां में क्लीनिक सील करता कर्मचारी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पचपेड़वा के जूड़ीकुइयां में बृहस्पतिवार को छापा मारा। इस दौरान बिना पंजीकरण के संचालित लखनऊ पॉली क्लीनिक एवं डायबिटिक केयर को सील कर दिया गया।
निजी प्रतिष्ठान के नोडल व एसीएमओ डॉ. रवि नंदन त्रिपाठी ने प्राइवेट क्लीनिक व अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान जूड़ीकुइयां में लखनऊ पॉली क्लीनिक एवं डायबिटिक केयर का निरीक्षण किया। क्लीनिक संचालक से अभिलेख मांगे, वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सका।
जांच में पाया गया कि पॉली क्लीनिक बिना पंजीकरण के ही संचालित है। इतना ही नहीं क्लीनिक संचालक डॉ. अमिर अहमद के पास आयुष की डिग्री है, जबकि वह एलोपैथ विधा से मरीजों की ओपीडी करता था। क्लीनिक में संचालित मेडिकल स्टोर का भी लाइसेंस नहीं मिला। एसीएमओ ने क्लीनिक को सील करा दिया है। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने व फर्जी तरीके से क्लीनिक संचालित करने को लेकर संचालक को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। (संवाद)