फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   clean,village

उपकरणों की कमी से गांवों का सफाई कार्य बाधित

Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
clean,village
फोटो-5-बलरामपुर में सीडीओ को ज्ञापन सौंपते राज सफाईकर्मचारी संघ के पदाधिकारी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। उपकरणों की कमी से गांवों का सफाई कार्य बाधित है। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को विकास भवन में सीडीओ को ज्ञापन देकर उपेक्षा बरतने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने अन्य समस्याएं भी दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतराज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी, जिला महामंत्री शरद कुमार गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद व जिला मंत्री सुंदर लाल आदि ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि सफाई उपकरण न होने से कर्मचारियों को साफ-सफाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रथम प्रोन्नति के एरियर का भुगतान न होने से सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जिले के केवल 230 सफाई कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया गया है। बाकी को भी भुगतान कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि अगर समस्याएं दूर न हुईं तो सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed