{"_id":"68bb1cdb070b213b9e09e8eb","slug":"classes-started-in-polytechnic-ghughulpur-balrampur-news-c-99-1-slko1019-132750-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पॉलिटेक्निक घुघुलपुर में शुरू हुईं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पॉलिटेक्निक घुघुलपुर में शुरू हुईं कक्षाएं
विज्ञापन
-बलरामपुर के घुघुलपुर में पॉलिटेक्निक का शुभारंभ करते सदर विधायक पल्टूराम व अन्य ।-स्रोत: विभा
बलरामपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक घुघुलपुर का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। सदर विधायक पल्टूराम और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विकास पर खुशी जाहिर की। कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य शिव प्रकाश शुक्ल एवं पंडित दिलीप कुमार मिश्रा ने पूजा-अर्चना की। प्राचार्य ने बताया कि पहले शैक्षणिक सत्र से संस्थान में तीन प्रमुख विषयों इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रवेश की सुविधा दी गई है। कॉलेज में कुल 180 सीटें निर्धारित की गई थीं, इनमें 105 सीटों पर प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है, अन्य सीटों के लिए सातवें चरण की काउंसलिंग चल रही है।
प्राचार्य ने कहा कि यह संस्थान न सिर्फ बलरामपुर बल्कि आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएंगे और क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।