फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   City residents will now get relief from traffic jams

Balrampur News: शहरवासियों को अब जाम से मिलेगी निजात

Thu, 18 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 18 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
City residents will now get relief from traffic jams
बलरामपुर। शहरवासियों को अब बस अड्डा जाने वाले मार्ग पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। बलरामपुर डिपो से झारखंडी मंदिर जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बसें नहीं खड़ी होंगी। बसों के खड़े होने से आम जनमानस को आवागमन में परेशानी हाेती थी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शिकायत पर डीएम पवन अग्रवाल ने एआरएम को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू आदि ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम को बताया था कि प्रतिदिन बड़ा परेड से लेकर झारखंडी मंदिर तक रोडवेज बसें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। इससे आवागमन में दिक्कतें होती हैं। इस रूट पर कई विद्यालय हैं। बिजली विभाग का दफ्तर भी है। ऐसे में इस मार्ग पर नौकरीपेशा समेत आम जनमानस की आवाजाही ज्यादा है। डीएम के निर्देश पर एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने सभी चालकों व परिचालकों को झारखंडी जाने वाले मार्ग पर रोडवेज बसों को खड़ा न करने का आदेश जारी किया है। चालकों व परिचालकों को बस स्टेशन परिसर के अंदर रखने और प्रस्थान के समय पीपल तिराहा व वीर विनय चौराहा तक बिना ठहराव के जाने का निर्देश दिया गया है। निर्देश का अनुपालन न करने पर संबंधित चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने डीएम के इस महत्वपूर्ण निर्णय पर खुशी जताई है। कहा कि इससे लोगों को इस रूट पर आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed