फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children will motivate parents to vote

अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे बच्चे

Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Children will motivate parents to vote
बलरामपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर के सनबीम्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को वोटर बनने एवं मतदान के संबंध में जानकारी दी। बच्चों ने अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए स्कूल के प्रबंधक विकाश सिंह राठौर ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। मतदान के जरिए ही हम अपने नेता व लोकप्रिय सरकार का चयन करते हैं। उन्होंने बच्चों को वोटर बनने की शर्त और मतदान करने का तरीका भी बताया। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने घर जाकर माता-पिता व बड़े भाई-बहनों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

बच्चों ने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस दौरान बच्चों के बीच मतदान के संबंध में निबंध व स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में खुशी सिंह, शिक्षा श्रीवास्तव, आदित्य शंकर, कृष्णा, प्रज्ञा, सृष्टि, रीतु, साक्षी, नव्या, अंकित, पुलकित, देवयानी एवं वर्णिका आदि ने भाग लिया। विद्यालय की तरफ से सभी छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed