{"_id":"5d3884078ebc3e6cad3345ab","slug":"children-will-get-fruits-in-schools-balrampur-news-lko4725807131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को एमडीएम के तहत माह में एक दिन मिलेगा फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को एमडीएम के तहत माह में एक दिन मिलेगा फल
विज्ञापन
बलरामपुर। मध्यान्ह भोजन योजना वाले स्कूलों के नौनिहालों को माह के अंतिम गुरुवार केे पौष्टिक व मौसमी फल खाने को मिलेगा। 25 जुलाई से योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा महकमा ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत परिवर्तन लागत, रसोइयों का मानदेय व फल डिमांड तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में तैनात बीईओ व नगर शिक्षाधिकारी को दिया है। बीएसए ने सभी बीईओ को शासन स्तर से निर्धारित नई एमडीएम योजना लागू कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बीएसए हरिहर प्रसाद ने बुधवार को बताया कि शासन स्तर से शिक्षा सत्र 2019-20 में जुलाई माह से एमडीएम योजना में बच्चों को पोषक तत्व वाले मौसमी फलों को खिलाने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित साप्ताहिक मीनू के
विज्ञापन
साथ हर माह के अंतिम गुरुवार को ताजा व मौसमी फल प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, मदरसों, राजकीय व वित्त पोषित स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्रों को खिलाया जाएगा। जिले में 25 जुलाई से योजना का शुभारंभ किया जाएगा। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में तैनात बीईओ को स्कूलों के छात्रों को मौसमी फलों का वितरण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एक छात्र के मौसमी फल पर चार रुपये खर्च किए जाएंगे। फलों को अच्छी तरह से धोकर सभी छात्रों को खिलाया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की मौजूदगी में छात्रों को फलों का वितरण कराया जाएगा। जिले के सभी स्कूलों के फलैक्सी फंड फल में धनराशि भेजी जा चुकी है। है।