{"_id":"5dd2d2618ebc3e54e406b3a0","slug":"child-labor-exercise-to-bring-children-into-the-mainstream-balrampur-news-lko492961875","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रमिक बच्चों को मुख्यधारा में लाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रमिक बच्चों को मुख्यधारा में लाने की कवायद
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला ब्लॉक परिसर में प्रमुख लकी खां की अध्यक्षता में बाल संरक्षण समिति की बैठक की गई। बैठक में बाल श्रमिक बच्चों को मुख्यधारा में लाने की कवायद पर विचार विमर्श किया गया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बच्चों का बचपन संवारना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। अपने कर्तव्यों के निर्वहन में हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए। बाल श्रम को कैसे रोका जाए और बच्चों को कैसे मुख्यधारा में लाया जाए इस बात पर सभी को गौर करने की जरूरत है। बाल विवाह पर अंकुश लगाने के लिए बाल समितियों को प्रभावी बनाया जाए।
बेसिक शिक्षा स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी बच्चों का पंजीकरण कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर तैयारी की जाए। बीडीओ प्रतिभा जायसवाल, सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह, बद्री विशाल तिवारी व सुनील कुमार आदि ने बाल श्रमिक बच्चों के जीवन उत्थान के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।