फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Chhath Mahaparv begins with Nahay Khay

नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

Fri, 28 Oct 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparv begins with Nahay Khay
बलरामपुर। सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ का शुभारंभ शुक्रवार को नहाय खाय के साथ हुआ। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान सूर्य देव की उपासना करके श्रद्धालु लंबी आयु व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगेंगे। डाला छठ पर 29 अक्तूबर को खरना, 30 अक्तूबर को डूबते सूर्य एवं 31 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ महापर्व को लेकर इस बार श्रद्धालुुओं में खासा उत्साह है। श्रद्धालुओं ने घरों में नहाय खाय के साथ डाला छठ व्रत रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

श्रद्धालु सुधांशु प्रताप सिंह, सुरेशी मिश्र, मुन्ना मिश्र आदि ने बताया कि नहाय खाय के साथ चार दिवसीय डाला छठ महापर्व का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया है। सुबह घरों की सफाई के बाद स्नान कर नये वस्त्र धारण करके व्रत का संकल्प लिया गया। छठ महापर्व के चारों दिन सूर्य उपासना के दौरान लहसुन-प्याज सहित कई अन्य चीजों से परहेज की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु फलाहार कर भगवान भास्कर की उपासना करेंगे।
विज्ञापन

व्रतधारी के भोजन करने के बाद ही परिवार के दूसरे सदस्य भोजन करेंगे। मान्यता है कि डाला छठ के दौरान भगवान भास्कर की उपासना करने से श्रद्धालुओं के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। छठ महापर्व का व्रत रखने से तेजस्वी पुत्र की प्राप्ति व लंबी आयु के साथ परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है। इसी मान्यता के चलते शुक्रवार को तमाम श्रद्धालुओं तथा महिलाओं ने नहाय खाय के साथ डाला छठ व्रत रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल, शुगर कंपनी तुलसीपुर, बजाज चीनी मिल इटईमैदा के साथ पूर्वांचल के जनपदों से यहां नौकरी या व्यवसाय करने वाले परिवार छठ महापर्व धूमधाम के साथ मना रहे हैं। डाला छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा। रविवार की शाम झारखंडी सरोवर व राप्ती नदी सहित अन्य पवित्र सरोवरों में श्रद्धालु स्नान कर डूबते सूर्य को तथा सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही चार दिवसीय डाला छठ महापर्व का समापन होगा।

डाला छठ महापर्व पर डूबते एवं उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए झारखंडी सरोवर में सैकड़ों श्रद्धालु जुटते हैं। डाला छठ से पहले नगर पालिका द्वारा प्रत्येक वर्ष सरोवर की सफाई कराई जाती रही है लेकिन इस बार अभी तक सरोवर की सफाई नहीं हुई है। बाढ़ के चलते सरोवर गंदगी से पटा है। श्रद्धालु अनिल सिंह, मुन्ना मिश्रा, रंजना, राम प्यारे, शिवानी आदि ने आक्रोश जताते हुए सरोवर की तत्काल सफाई कराने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की है। नगर पालिका अध्यक्ष शाबान अली ने बताया कि सफाई निरीक्षक व प्रभारी को सरोवर की सफाई का निर्देश दिया गया है। शनिवार को टीम लगाकर सरोवर की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed