फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Checked health of 109 newborns, tips given to stay healthy

109 नौनिहालों के सेहत की हुई जांच, स्वस्थ्य रहने के दिए गए टिप्स

Sun, 01 Aug 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Checked health of 109 newborns, tips given to stay healthy
बलरामपुर। विनया त्रिपाठी मेमोरियल आयुर्वेद योग संस्थान एवं इनरव्हील क्लब बलरामपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 109 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया गया। शिविर में अभिभावकों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योगाभ्यास के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में डा. सौरभ सिंह ने नवजात शिशु तथा बालरोग विशेषज्ञ डा. प्रांजल त्रिपाठी ने कुल 109 बच्चों का स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डा. सौरभ ने अभिभावकों को कोरोना के तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों में कोरोना से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उचित खानपान, साफ-सफाई एवं मास्क का प्रयोग करके कोरोना महामारी को हराया जा सकता है। आयुर्वेद चिकित्सक डा. प्रांजल त्रिपाठी ने बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं योग आसन के उपाय बताकर बच्चों को स्वस्थ रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में आए सभी बच्चों को मास्क वितरित किया गया। इस दौरान बच्चों को टाफी व चाकलेट देकर बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब से डा. वाई पी गुप्ता, रो. अनूप सर्राफ, अमरजीत सिंह, रोटरी अध्यक्ष प्रदीप, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष खुशबू गुलाटी, छाया गुप्ता, डा. निधि त्रिपाठी, संगीता मिश्र, आशा मिश्रा, अजय मिश्र, अनिल तिवारी, नीलम, संजय व शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed