फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Challan of 10 vehicles from speed radar gun

स्पीड रडार गन से 10 वाहनों का चालान

Tue, 31 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Challan of 10 vehicles from speed radar gun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वालों की अब खैर नहीं है। स्पीड रडार गन से अब वाहनों की रफ्तार कैप्चर कर चालान किया जाएगा। पहले दिन तेज गति से फर्राटा भरने वाले 10 वाहनों का इससे चालान किया गया है। वाहन चालकों से निर्धारित गति में वाहन चलाने की अपील की जा रही है। वहीं, चेकिंग के दौरान खामियां मिलने पर दो वाहन सीज किए गये और 50 का चालान किया गया है।
नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, सीओ सिटी वरुण मिश्र व एआरटीओ अरविंद यादव की संयुक्त टीम ने स्पीड रडार गन से वाहनों की रफ्तार की जांच की। दोनों तरफ से आने-जाने वाले 10 वाहनों की स्पीड निर्धारित सीमा से काफी अधिक होने पर इनका चालान किया गया। नेशनल हाईवे व शहर में तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

अवैध व डग्गामार वाहनों की भी जांच की गई। बिना फिटनेस के वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर दिया गया। अवैध पार्किंग, गलत साइड चलने, मोबाइल से बात करने और हेलमेट न लगाने पर 50 वाहनों का चालान किया गया है। सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। लोगों को हैंड बिल बांटे जा रहे हैं। एक डग्गामार वाहन को भी सीज किया गया है। दो वाहनों से जिले भर में प्रचार-प्रसार कराकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed