फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   CC road, interlocking and ponds will be constructed with Rs 1.78 crore

Balrampur News: 1.78 करोड़ से सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग व तालाबों का होगा निर्माण

Fri, 18 Apr 2025 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
CC road, interlocking and ponds will be constructed with Rs 1.78 crore
बलरामपुर के चमरूपुर ग्राम पंचायत की सड़क, जिसका कराया जाएगा इंटरलॉकिंग।-संवाद - फोटो : संवाद
बलरामपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि, विधायक निधि एवं पूर्वांचल विकास निधि से गांवों में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। इससे 12 गांव के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के 12 लाख रुपये से ग्राम मोहम्मदपुर में 200 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह ग्राम चमरूपुर में 15 लाख रुपये से 250 मीटर सीसीरोड, ग्राम गिद्धरैया में 15 लाख रुपये से 300 मीटर इंटरलॉकिंग तथा सोनार गांव में 9 लाख रुपये से 150 मीटर इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। ग्राम पीलीभीत में आठ लाख रुपये से तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। विधायक निधि के 12 लाख रुपये से ग्राम पंचायत चैनपुर के मजरे निश्चलडीह में 150 मीटर सीसी रोड का निर्माण होगा। ग्राम प्रधानडीह में 11 लाख रुपये से 105 मीटर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। पूर्वांचल विकास निधि के 25.87 लाख रुपये से ग्राम धवई, 14.19 लाख रुपये से ग्राम जगदीशपुर, 19.97 लाख रुपये से ग्राम सुखरामपुर के मजरे विश्रामपुर, 8.38 लाख रुपये से ग्राम जैतापुर तथा 27.95 लाख रुपये से ग्राम कटैया भारी में सीसीरोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई खुशी
ग्रामवासी सुरेश, पिंटू, राजन, इरफान व मेहताब आदि ने बताया कि सड़क जर्जर होने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों को कीचड़ व जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बरसात के पहले सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही गांव में कीचड़ व जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed