{"_id":"5f36b7d68ebc3e6d003d4d80","slug":"cbse-postponed-exams-wiil-be-held-in-september-balrampur-news-lko5351788193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितम्बर में फिर होगी सीबीएसई बोर्ड 12वीं की छूटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितम्बर में फिर होगी सीबीएसई बोर्ड 12वीं की छूटी परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई की 12वीं की छूटी परीक्षा सितंबर माह में फिर से होंगी। इसके लिए शीघ्र ही कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में इंप्रूवमेंट तथा फेल छात्रों को भी मौका मिलेगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए 13 अगस्त से पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह प्रक्रिया आगामी 20 अगस्त तक चलेगी।
विदित हो कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण तथा लॉकडाउन की वजह से सीबीएसई 12वीं की हिंदी तथा कंप्यूटर सहित कई अन्य प्रश्नपत्र की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। बाद में इस परीक्षा को एक अगस्त से 15 जुलाई के मध्य कराने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय भी स्थगित कर सभी परीक्षार्थियों को इन विषयों में भी अन्य विषयों के प्रदर्शन के आधार पर अंक देकर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।
इसी बीच कुछ परीक्षार्थियों ने छूटे विषयों की परीक्षा में प्राप्त अंकों पर असहमति जताते हुए इम्प्रूवमेंट परीक्षा का फार्म भर दिया। इन्हीं सब कारणों से एक बार फिर बोर्ड ने छूटे विषयों की परीक्षा के प्राचार्य नीरज अस्थाना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस परीक्षा के लिए विद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण 13 अगस्त से शुरू हो गया है। पंजीकरण आगामी 20 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। सभी विद्यालय परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड को भेजेंगे। परीक्षा में इम्प्रूवमेंट परीक्षार्थी तथा फेल छात्रों को भी मौका दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल में होने पर जो नंबर मिलेगा वहीं नंबर अंतिम रूप से मान्य होगा। उदाहरण के तौर पर यदि परीक्षार्थियों ने संबंधित विषयों में पहले अधिक नंबर पाया और परीक्षा देने के बाद उसे कम नंबर मिले तो अंक पत्र में कम नंबर ही दर्ज किये जाएंगे।