फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Case will be registered against absent 16 polling personnel

अनुपस्थित 16 मतदान कार्मिकों पर दर्ज होगा केस

Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered against absent 16 polling personnel
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान वाली 2045 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण सोमवार से एमपीपी इंटर कॉलेज में शुरू हो गया। 10 फीसदी रिजर्व सहित चार सदस्यों वाली पोलिंग पार्टियों में शामिल 8180 मतदान कार्मिकों को 26 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन की दोनों पालियों में 340 की तुलना में 308 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण से अनुपस्थित 16 मतदान कार्मिकों के खिलाफ वेतन रोकने के साथ केस भी दर्ज कराया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल का चारों प्रेक्षकों के साथ डीएम ने भी निरीक्षण कर जायजा लिया। सीडीओ प्रशिक्षण स्थल पर दिन भर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल ने बताया कि छठे चरण में तीन मार्च को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। प्रक्रिया में शामिल होने वाले पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिकों को सोमवार से एमपीपी इंटर कॉलेज में 26 फरवरी तक दो-दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। छह दिनों में 2045 पोलिंग पार्टियों के 8180 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन प्रथम पाली में 170 की तुलना में 166 और दूसरी पाली में 170 की तुलना में 152 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रथम पाली में 14 और दूसरी पाली में 18 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे हैं। जांच-पड़ताल के बाद 16 मतदान कार्मिकों की डबल व अन्य ड्यूटी पाई गई जिन्हें छोड़ दिया गया जबकि बाकी 16 अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर भेज दी गई है जिसमें प्रथम पाली के नौ और दूसरी पाली के सात कार्मिक शामिल हैं। केस दर्ज होने वाले कर्मिकों का वेतन रोकने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर तरुण कुमार मुखोपाध्याय, सदर केएस श्रीनिवासन, उतरौला यशपाल शर्मा व गैसड़ी मोहित बुंदास और डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। प्रेक्षक व डीएम ने सभी अफसरों व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव व डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी ने सभी कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट संचालित करने का तौर-तरीका सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed