{"_id":"6341b7f19501970be627fa41","slug":"case-registered-for-shooting-businessman-balrampur-news-lko6519614122","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को गोली मारने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को गोली मारने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर के उदय टावर के मालिक ऋतिक सिंह को गुरुवार रात गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, ऋतिक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस के साथ ही पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं।
तुलसीपुर इंस्पेक्टर अवधेश राज सिंह ने बताया कि उदय टावर के मालिक व ग्राम मधनगरी निवासी ऋतिक सिंह शुक्रवार रात अपने प्रतिष्ठान से घर जा रहे थे। गांव के पास ही बोलेरो सवार दो बदमाश उन्हें गोली मारकर भाग गए थे। कंधे में गोली लगने से ऋतिक घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार रात ही पूर्व सांसद दद्दन मिश्र तथा तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल पहुंचकर ऋतिक का हालचाल लिया। देर रात ऋतिक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अब वह खतरे से बाहर हैं।
तुलसीपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को ऋतिक के बड़े भाई शशांक सिंह की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की चार टीमें, एसओजी तथा सर्विलांस टीम मामले के खुलासे में लगी हैं।