फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   canal,hungama

नहर में सिल्ट सफाई न होने से किसानों में आक्रोश

Sat, 07 May 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
canal,hungama
फोटो-8-बलरामपुर में नहर की सफाई न होने पर आक्रोश जताते किसान।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गैंसड़ी (बलरामपुर)। नहर में सिल्ट सफाई न होने से किसानों में भारी आक्रोश है। सिल्ट जमा होने से पानी नहीं आ रहा है, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और डीएम से समस्या निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसान बेचू, शंकर, पंचराम, दुर्गेश, लक्ष्मीचंद, रामदास व चिनके आदि ने आक्रोश जताते हुए बताया कि विशुनपुरकला गांव के पास नहर निकली हुई है। यह नहर मजगवां बांध से जुड़ी है। कई वर्षों से नहर की साफ-सफाई नहीं हुई है, जिससे नहर में पानी नहीं आ रहा है। नहर में पानी न आने से किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैंसड़ी ब्लॉक के विशुनपुरकला, सत्तूडीह, लुधौरी, परतापुर व विशुनपुरखुर्द सहित कई गांव के लोगों को फसलों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। इन लोगों ने डीएम से मांग किया है कि नहर की सफाई कराकर सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed