{"_id":"64eb886ead03b949b003bbb9","slug":"campaign-to-send-abandoned-cattle-to-cow-shelter-center-started-balrampur-news-c-99-1-slko1018-2233-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छुट्टे मवेशियों को गोआश्रय केंद्र भेजने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छुट्टे मवेशियों को गोआश्रय केंद्र भेजने का अभियान शुरू
Sun, 27 Aug 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के अभियान के दौरान पकड़े गए छुट्टा मवेशी।
बलरामपुर। छुट्टा मवेशियों से होने वाली परेशानी से लोगों को निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने अभियान शुरू कर दिया है। उनको पकड़कर गोआश्रय केंद्र भेजा जाने लगा है। अभियान के तहत 32 छुट्टे मवेशियों को पकड़ कर गोआश्रय केंद्र भेजा गया है।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि वीर विनय चौराहे से बहादुरपुर, जिला अधिकारी आवास तक चले अभियान में छ़ुट्टे मवेशियों को पड़कर बहराइच रोड स्थित नगर पालिका द्वारा संचालित गो आश्रय केंद्र पर भेजा गया है। बताया कि इनको पकड़ने का अभियान निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने सभी मवेशी पालकों को चेतावनी दी है कि अपने-अपने मवेशियों को बांधकर रखें। अभियान के दौरान यदि वे घूमते पाए गए तो उसे पड़कर गोआश्रय केंद्र भेज दिया जाएगा। अभियान में पालिका परिषद के सुरेश कुमार गुप्ता व बृजेश पाल शामिल हैं।