फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Campaign to run for not burning stubble

पराली न जलाने के लिए गांव-गांव चलाया अभियान

Sun, 24 Nov 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Campaign to run for not burning stubble
बलरामपुर। जिले के सभी थानों में बीते दिन सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर डुग्गी मुनादी कराकर जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। प्रदूषण को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर टीमों ने गांव-गांव जाकर लोगों से पराली न जलाने की अपील की।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में जिले में 13 मुनादी टीमें गठित की गई है। इन सभी मुनादी टीमों का संबंध कोतवाली व थानों से किया गया है। मुनादी टीम डेली रिपोर्ट अपने संबंधित कोतवाली व थाने में उपलब्ध कराएंगी। मुनादी टीम गांव-गांव जाकर यह घोषणा करेंगी कि पराली जलाने वालों की सूचना देने वाले को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

पराली जलाना पर्यावरण को प्रदूषित करना है। इसी प्रदूषण को बचाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के जागरूकता कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया है। धान काटने के बाद उसकी पराली जलाना अपराध है। पराली जलाने से वायु प्रदूषण होता है। खेत की मिट्टी खराब हो जाती है। पराली जलाने के बजाए उसका भूसा बनाएं। कंबाइनर का प्रयोग करने वाले रीपर का प्रयोग जरूर करें। पराली जलाने वालों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed